Breaking News

काशीपुर में होम्योपैथी चिकित्सा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत होंगे मुख्य अतिथि, “होम्योपैथी भविष्य की दवाई”:डॉ रजनीश शर्मा

डॉ रजनीश शर्मा, आयोजक

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2022)

काशीपुर । शहर में कल देश भर होम्योपैथी  की राष्ट्रीय संगोष्ठी में कल काशीपुर में देश भर के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचेंगे । संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी शामिल रहेंगे।

संगोष्ठी के आयोजक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार शर्मा ने बताया कि इस संगोष्ठी में होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सकों के अधिकार पर भी चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा भविष्य की दवाई इस राष्ट्रीय संगोष्ठी की मुख्य थीम है। डॉ0 रजनीश कुमार शर्मा ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सक भी एलोपैथी चिकित्सक की तरह कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांच व चिकित्सा कर सकता है। लेकिन जानकारी के अभाव में आम जन को इसका पता नहीं।

डॉ रजनीश कुमार शर्मा ने कहा कि संगोष्ठी जसपुर खुर्द स्थित आनंद हॉलीडे रिसार्ट में आयोजित की जायेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-