Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*23 जुलाई 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – दशमी दिन – 01:21 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि – 09:36 मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – गण्ड दिन – 04:40 मि. तक उपरांत वृद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – 01:21 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – पुष्य।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:24 मि.।
सूर्यास्त – 06:44 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *राष्ट्रीय श्रावण मास आरंभ, सर्वार्थ अमृत सिद्धि एवं यायि (मुद्दई) जय योग रात्रि – 09:36 मि. से,भद्रा स्वर्ग की दिन – 01:21 मि. तक।*

*कल विशेष -* *कामदा (कामिका) एकादशी व्रत सबका,शुभ अशुभ दो गुना फलदाई द्विपुष्कर योग – 11:42 मि. से,यायि (मुद्दई) जय योग दिन – 02:42 मि.तक।*

मेष राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कार्य के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृष राशि – आज लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान संभव है।

मिथुन राशि – आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप सोचते हैं पर करते नहीं हैं इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

कर्क राशि – आज क्या करूं क्या न करूं की स्थिति से आप गुजर रहे हैं अतः शांति से फैसले लें शीघ्रता में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

सिंह राशि – आज आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा है मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि – आज जो करना चाहिये वो करिये अनावश्यक समय बर्बाद न करें। दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

तुला राशि – आज दिन ठीक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव हैं।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। विवाह मामलो में शीघ्रता न करें गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रूपरेखा बनेगी।

धनु राशि – आज जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

मकर राशि – आज दिन कम ठीक है। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुम्भ राशि – आज दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मीन राशि – आज कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।काम बनेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-