Breaking News

उत्तराखंड कांग्रेस में युवा चेहरों को प्राथमिकता दें, प्रदेश अध्यक्ष माहरा से की मांग

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अप्रैल 2022)

देहरादून । कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव आनंद सिंह मेहरा ने देहरादून पहुंचकर करन मेहरा से मुलाकात कर इस बात पर खुशी जताई कि प्रदेश अध्यक्ष पद की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि  जिस प्रकार राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में एक युवा चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर प्रदेश की कमान सौंपी है। उसी तर्ज पर अब  प्रदेश में पीसीसी के पदों पर युवा चेहरों को आगे बढ़ाना चाहिए। यदि कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में युवाओं को आगे लाने का कार्य करती है तो निश्चित तौर से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल होगी। आनंद मेहरा ने प्रदेश प्रवक्ता सुरेश गौरी के समक्ष भी अपना सुझाव रखा।

बीते चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण गुटबाजी बताते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा  एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेश गौरी से कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी समाप्त हुये बिना पार्टी की जीत में हमेशा संशय रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-