Breaking News

ब्रेकिंग:पिता ने की दो बच्चों की हत्या, पत्नी और बेटी की हालत नाजुक, खुद भी फांसी लगाने का प्रयास किया

देहरादून। राजधानी के नजदीक डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में एक क्रूर पिता ने अपने बच्चों और पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और एक बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन

यह ह्रदय विदारक  घटना  नागल ज्‍वालापूर (दुधली) की है। जानकारी के अनुसार दिहाड़ी मजदूरी करने वाले राम सिंह ने अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला किया। आरोपित ने अपने दो मासूम बच्चों मुस्कान और विनय की  लाठी व धारदार हथियार से हमला करके उनकी हत्या कर दी।  बाद में उसने भूमिका (पुत्री)  और पत्‍नी टीना पर भी प्राणघातक हमला किया है। इस वारदात के बाद उसने खुद फांसी लगाने की कोशिश की।लेकिन आसपास के लोगों ने उसे रोक दिया। साथ ही घायल बच्‍ची, पत्‍नी और उसे हिमालयन अस्‍पताल में भर्ती कराया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने जानकारी दी  कि आरोपी राम सिंह के मासूम दो छोटे लड़का और लड़की दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्‍ची, पत्नी टीना और राम सिंह की हालत गंभीर है। तीनों अस्‍पताल में भर्ती हैं।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रामसिंह ने किस वजह से इतना घातक कदम उठाया। पुलिस भी घटना के कारणों को फिलहाल बताने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि रामसिंह व उसकी पत्नी और बच्ची से बात नहीं हो पायी है।

विज्ञापन

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

🔊 Listen to this *आज का पंचांग एवं राशिफल* *०३ दिसम्बर २०२३* सम्वत् -२०८० सम्वत्सर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-