Breaking News

बड़ी खबर :घरेलू गैस सिलेंडर 50 रूपये और पेट्रोल डीजल 80 पैसे हुआ महंगा

@शब्द दूत ब्यूरो (22 मार्च 2022)

देश की जनता को 137 दिन बाद पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि का तोहफा मिला है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी 50 रूपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि 6 अक्टूबर 2021 के बाद यह  बढ़ोतरी हुई है। इसी माह की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

उधर तेल कंपनियों ने 137 दिनों बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 4 नवंबर के बाद तेल के भाव में यह पहली बढ़ोतरी है। हालांकि इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में काफी उछाल आया था इसके बावजूद कीमतें तब से स्थिर हैं।

बता दें कि नवंबर की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल हैं। नवंबर में पिछली बढ़ोतरी के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों, उपकरणों की कमी पर भड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, दी सरकार को चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर के सरकारी अस्पताल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-