Breaking News

रूस करेगा परमाणु युद्ध पर विचार? रूसी विदेश मंत्री ने बताई वजह

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (03 मार्च, 2022)

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी देशों के नेताओं पर परमाणु युद्ध की चुनौती देने का आरोप लगाया है। रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला शुरू करने के एक हफ्ते बाद यह बयान दिया गया है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी और विदेशी मीडिया को दिए एक ऑनलाइन इंटरव्यू में कहा, “यह साफ है कि तीसरा विश्वयुद्ध केवल परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा।” उन्होंने कहा, “मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यह पश्चिमी देशों के नेताओं के दिमाग में परमाणु युद्ध का विचार लगातार घूम रहा है रूसियों के दिमाग में नहीं।” उन्होंने कहा, ” इसलिए मैं यह भरोसा देता हूं कि हम किसी भी उकसावे में अपना संतुलन नहीं बिगड़ने देंगे।”

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रूस की परमाणु सेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया था। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों पर ‘गैरदोस्ताना’ कदम उठाने का आरोप लगाया था। रूस के पास दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियारों का ज़खीरा है और बैलिस्टिक मिसाइलें भी काफी बड़ी मात्रा मे हैं। यह रूस की रक्षात्मक प्रणाली में अहम भूमिका निभाती है।

कुछ दिन पहले फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यवेस ले ड्रियन ने कहा था कि रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे रहे हैं तो उन्हें यह समझने की जरूरत है कि नाटो भी एक परमाणु गठबंधन है।

यह पूछे जाने पर कि क्या पुतिन की धमकी “ऐसे परिणाम जिसका आपने अपने इतिहास में कभी सामना नहीं किया है” यूक्रेन संघर्ष में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी के समान थे? ले ड्रियन ने कहा कि इसे इसी तरह समझा गया था।

वहीं यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच रूस के दोस्त देश बेलारूस ने भी बड़ा फैसला लेते हुए संवैधानिक जनमत संग्रह करके अपने गैर परमाणु स्टेट्स को खत्म कर दिया है। इससे रूसी परमाणु हथियारों को उसके इलाके में रखा जा सकता है। इसके साथ ही अब इस बात का अंदेशा बढ़ गया है कि रूस अब बेलारूस में अपने परमाणु हथियार रखकर यूक्रेन पर दबाव बनाएगा।

Check Also

एक ख़तरनाक रिपोर्ट:दुनिया तबाही और बर्बादी की कगार पर@COP 28 क्या सब कुछ खत्म हो जायेगा? कैसे रूकेगा विनाश!

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 दिसंबर 2023) इन दिनों चल रहे COP28 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-