Breaking News

सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन बॉर्डर पर दिखा कई किलोमीटर लंबा जाम, रूसी हमले के बीच देश छोड़कर भाग रहे लोग 

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (26 फरवरी, 2022)

सैटेलाइट तस्वीरों में रोमानिया से सटे यूक्रेन की सीमा के पास कारों और ट्रकों का कई किलोमीटर लंबा सड़क जाम देखने को मिला है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी मिसाइल हमले के बाद लोग देश छोड़कर पड़ोसी देशों में भागने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी स्पेस कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा साझा किए गए हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरों के अनुसार, साइरेट सीमा के पास इस तरह की गतिविधियां रिकॉर्ड की गईं।

राजधानी कीव पर मिसाइल हमलों के बीच यूक्रेनी नागरिकों ने शुक्रवार को पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में बड़ी संख्या में घुसपैठ की है। इस इलाके में बड़ी संख्या में लोगों को सीमा पर घंटों इंतजार करते हुए भी देखा गया। यूक्रेन में 18 से 60 वर्ष की उम्र के पुरुषों के यात्रा पर प्रतिबंधित लगने के बाद पड़ोसी देशों में जाने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

उत्तरी रोमानिया के साथ सीमा पर, इसाकिया में लंबी कतारें देखी गईं क्योंकि तब कारें डेन्यूब नदी के ऊपर एक नौका पर चढ़ने के लिए इंतजार कर रही थीं. इसाकिया मोल्दोवा और काला सागर के बीच का एक शहर है।

यूक्रेन से कम से कम 29,000 लोगों ने पोलैंड में प्रवेश किया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इनमें से कितने युद्ध शरणार्थी हैं और कितने घर वापसी करने वाले हैं. पूरे मध्य यूरोप में, नाटो के पूर्वी हिस्से में, स्वयंसेवक सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर रहे हैं कि बॉर्डर एरिया से आने वाले लोगों के लिए आवास और परिवहन की व्यवस्था की जाए।

Check Also

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

🔊 Listen to this *आज का पंचांग एवं राशिफल* *०३ दिसम्बर २०२३* सम्वत् -२०८० सम्वत्सर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-