Breaking News

उत्तराखंड:  जानिए वीआईपी लालकुआं सीट पर वोटरों का चुनावी गणित

@शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी, 2022)

लालकुआं में भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट सुलभता और स्थानीय फैक्टर को आगे कर वोट मांग रहे हैं। वह बाहरी और स्थानीय फैक्टर को सामने रख रहे हैं। हालांकि प्रचार में बड़े नेताओं का मूवमेंट अपेक्षाकृत कम दिख रहा है। इसका कारण यह भी है कि इस सीट से पार्टी से जुड़े कई लोगों ने दावेदारी की थी, जो अंदरखाने नाराज बताए जा रहे हैं। भाजपा जहां मजबूत संगठन और कैडर वोट के भरोसे चुनाव मैदान में है वहीं कांग्रेसी हरीश रावत को सीएम चेहरा बताकर वोटरों तक जा रहे हैं।

वर्ष 2002 और 2007 में लालकुआं को धारी विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। 2012 में अस्तित्व में आई लालकुआं सीट पर एक बार भाजपा और एक बार निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस को यहां खाता खोलने का इंतजार है। 2012 में कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़े हरीशचंद्र दुर्गापाल ने यहां 25 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। 2017 में भाजपा के नवीन दुमका ने कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल को 27 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

अगर मतदाताओं की बात करें तो लालकुआं विधानसभा सीट में कुल 120392 वोटर हैं, जिनमें से पुरुष मतदाता 62860 और महिला मतदाताओं की संख्या 57532 है।

इस बार चुनाव मैदान में कुल 13 प्रत्याशी हैं। हरीश रावत (कांग्रेस), मोहन बिष्ट (भाजपा), चंद्रशेखर पांडे (आम आदमी पार्टी), पृथ्वी पाल रावत (बसपा), मनोज पांडे (सपा), बहादुर सिंह जंगी (भाकपा माले), राम सिंह (रिपब्लिकन पार्टी) वीरेंद्रपुरी महाराज (उत्तराखण्ड देव भूमि पार्टी) के अलावा यशपाल आर्य, संध्या डालाकोटी, पवन चौहान, नवीन पंत नाभादास और कुंदन मेहता निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

विधानसभा के सबसे बड़े गांव बिदुखत्ता को गांव का दर्जा नहीं मिलना इस बार मुख्य चुनावी मुद्दा है। लालकुआं में मालिकाना हक का मुद्दा। लालकुआं में बाईपास और स्पोर्ट्स स्टेडियम का न होना। हल्दूचौड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, गौलापार में जंगली जानवरों से लोग परेशान, आईएसबीटी, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, चिड़ियाघर का निर्माण जैसे कई मुद्दे इस बार के चुनाव में छाए हुए हैं।

अब बात करते हैं कि लालकुआं विधानसभा में कहां कितने वोट हैं। चोरगलिया क्षेत्र में 6705, गौलापार में 16768, बरेली रोड 44323, लालकुआं 17292, बिंदुखता में 3714 वोटर हैं। जबकि कुल सर्विस वोटर 1077 हैं।

लालकुआं सीट पर वोटों के गणित की बात करें तो यहां लगभग कुमाऊंनी 75 प्रतिशत,
गढ़वाली 04 प्रतिशत, मैदानी 10 प्रतिशत, मुस्लिम 07 प्रतिशत, वैश्य और पंजाबी 02 प्रतिशत मतदाता हैं। जातिगत आंकडे के हिसाब से लालकुआं विधानसभा में ब्राह्मण 33 प्रतिशत, क्षत्रीय 09 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 09 प्रतिशत और ओबीसी 06 प्रतिशत मतदाता हैं।

Check Also

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

🔊 Listen to this *आज का पंचांग एवं राशिफल* *०३ दिसम्बर २०२३* सम्वत् -२०८० सम्वत्सर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-