Breaking News

बड़ी खबर :कांग्रेस ने पांच उम्मीदवार बदले, हरीश रावत लालकुँआ से, रंजीत रावत सल्ट से प्रत्याशी

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जनवरी 2022)

उत्तराखंड में कांग्रेस ने पांच प्रत्याशियों को बदल दिया है।हरीश रावत अब लालकुँआ से उम्मीदवार होंगे। कालाढूंगी में भी अब महेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। चौबट्टाखाल से केसर नेगी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। ज्वालापुर से बरखा रानी की जगह रवि बहादुर को प्रत्याशी बनाया गया है। आज ही कांग्रेस में शामिल हुये ओमगोपाल रावत को नरेंद्रनगर से उम्मीदवार घोषित किया गया है। रामनगर से पूर्व सासंद महेन्द्र पाल को टिकट दिया गया है। वहीं हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया गया है। रंजीत रावत सल्ट से उम्मीदवार बनाये गये हैं। डोईवाला से मोहित उनियाल की जगह गौरव चौधरी को लाया गया है। 

Check Also

स्वच्छता वायु सर्वेक्षण :देहरादून की हवा सुधरी, रैंकिंग में सात पायदान ऊपर पहुंचा; काशीपुर और ऋषिकेश पिछड़े

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड में स्वच्छ वायु …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-