Breaking News

काशीपुर :अनन्या होटल में टैंट के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जनवरी 2022)

काशीपुर । टैंट हाऊस के गोदाम में बीती रात शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। 

राकी टैंट हाउस के स्वामी राकेश अरोरा का रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल में टैंट के सामान का गोदाम है। बीती रात्रि लगभग 12 बजे अचानक गोदाम में आग भड़क गई। वहाँ रह रहे गोदाम के कर्मचारियों ने तत्काल राकेश अरोरा  व फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन तब तक काफी सामान जलकर खाक हो चुका था।

अभी आग से हुये नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। 

Check Also

धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में रिकार्डतोड़ सीटों के साथ भाजपा सरकार :महापौर दीपक बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2026) काशीपुर।  महापौर एवं भाजपा नेता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-