Breaking News

लालकुँआ : सिटिंग या सेटिंग के बीच फंसा टिकट

@ शब्द दूत ब्यूरो (22 जनवरी, 2022)

नैनीताल जिले की लालकुआं सीट पर दावेदारों का घमासान भाजपा की मशक्कत बढ़ा रहा है। अभी इस सीट पर भाजपा के नवीन दुम्का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ नेता हेमंत द्विवेदी भी प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। कुछ समय पहले दीपेंन्द्र कोश्यारी भी मैदान में कूद गए। इस स्थिति में मामला पेचीदा हो चला है। दीपेंद्र महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं।

14 जनवरी को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी ने इस क्षेत्र से बगावत कर जिला पंचायत सीट से जीत दर्ज करने वाले मोहन सिंह बिष्ट की जॉइनिंग करा दी थी। दावेदारी में इनका नाम भी जुड़ने से मामला फंस गया। इसीलिए यहां टिकट फाइनल करना पार्टी के लिए चुनौती बना हुआ है। फिलवक्त दावेदारों के समर्थकों की निगाह पार्टी नेतृत्व पर टिकी हुई हैं।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-