Breaking News

हल्द्वानी :प्रभागीय वनाधिकारी के व्यवहार से आक्रोशित कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

@शब्द दूत ब्यूरो (31 दिसंबर 2021)

हल्द्वानी । हरिद्धार वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी  धर्म सिंह मीणा के व्यवहार को लेकर वन कर्मचारियों का असंतोष बढ़ रहा है। 

आरोप है कि प्रभागीय वनाधिकारी प्रभाग के कार्मिको के साथ ,अभद्र व्यवहार एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं तथा विरोध करने पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं। जिसके विरोध में आज पांचवे दिन भी प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार  पूरे प्रदेश के साथ साथ हल्द्वानी शाखा के बैनर तले यहाँ हल्द्वानी स्थित वन कार्यालयों के समस्त मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया।

वन कर्मचारियों ने यहाँ अरण्य भवन, रामपुर रोड के कार्यालय परिसर में एकत्र हो कर एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हल्द्वानी के सैकड़ो सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित वन कर्मचारियों में  रमेश सिंह नेगी,   विपिन मर्सी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सनवाल , नंदन सिंह नेगी , सतीश तिवारी, राजेंद्र सिंह राणा, बलवंत सिंह नेगी, नारायण दत्त तिवारी, मयंक कांडपाल, हरीश बिष्ट, मनोज कांडपाल, राजेंद्र लाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि प्रमुख हैं। 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-