Breaking News

उत्तराखंड में बर्फबारी: पर्यटक स्थलों के होटल-गेस्ट हाउस की बुकिंग लगभग फुल

राज्य में बर्फबारी के बाद पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फ पड़ने से उत्साही पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन से जुड़े लोगों में खासा उत्साह है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल पर भी उत्तराखंड में अच्छा हिमपात हो सकता है।

उत्तराखंड में हिमपात से हर्षिल, हर की दून, औली समेत चारों धामों में सफेद बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल पर भी उत्तराखंड में अच्छा हिमपात हो सकता है। राज्य में अच्छे हिमपात से पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। सीमित चारधाम यात्रा से निराश उत्तराखंड के पर्यटन को इस बार सर्दियों में नई ऑक्सीजन मिल सकती हैै।

दिल्ली, बंगाल, केरल, पंजाब, हरियाणा और मध्य भारत के राज्यों से पर्यटक हिमपात का लुत्फ उठाने पहुंच रहे है। उत्तराखंड पर्यटक बोर्ड के अनुसार, दिसंबर पहले सप्ताह से ही राज्य के अधिकांश होटल और सरकारी गेस्ट हाउस फुल हो गए हैं। न्यू ईयर के लिए चकराता, मसूरी, नैनीताल समेत अन्य पर्यटक स्थलों में एडवांस बुकिंग लगभग पूरी होने की कगार पर है।

दिसंबर तक में और बर्फबारी मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दिसंबर आखिरी में एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की तरफ बढ़ता दिख रहा है। जिससे मैदानी इलाकों में बारिश और राज्य के पर्वतीय इलाकों में हिमपात हो सकता है।

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-