Breaking News

हाथ की सफाई :वायुसेना के फाइटर प्लेन के टायर चोरी, ट्रैफिक जाम के दौरान दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के मुताबिक, मिराज फाइटर प्लेन के पांच पहियों को लखनऊ से अजमेर भेजा जा रहा था, जिसमें से प्लेन का एक पहिया मौजूद नहीं था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (03 दिसंबर, 2021)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरों द्वारा फाइटर प्लेन मिराज का पहिया चोरी करने पर हड़कंप मच गया। स्कार्पियो सवार चोरों ने ट्रैफिक जाम में फंसे ट्रक से इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की भनक लगते ही ट्रक ड्राइवर ने तत्काल 112 पर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की और आरोपियों की तेजी से तलाश शुरू कर दी है।

ट्रक ड्राइवर हेम सिंह रावत ने बताया, रात के लगभग साढ़े बारह और एक बजे के बीच में शहीद पथ पर जाम लगा हुआ था, जिसके कारण ट्रक धीरे-धीरे चल रहा था, तभी स्कार्पियो सवार लोग पीछे से ट्रक की बेल्ट काटकर पहिए को चुरा ले गए, जब ट्रक ड्राइवर को इसकी जानकारी हुई तब तक देर हो चुकी थी। हालांकि, ड्राइवर ने तत्काल 112 पर पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

डीसीपी ईस्ट अमित कुमार ने बताया, घटना 27 नवंबर की है और एक दिसंबर को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अफसर ने बताया कि इस मामले में धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब शहीद पथ के आसपास लगे सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-