Breaking News

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश, फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था

आम आदमी पार्टी की कहना है कि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दुर्भावना और प्रोपेगेंडा के तहत सीएम केजरीवाल का डॉक्टर्ड वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (23 नवंबर, 2021)

दिल्ली की एक कोर्ट ने बीजेपी के नेता संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

दरअसल, पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक 17 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कृषि कानूनों का समर्थन करते दिख रहे हैं। यही वीडियो दिल्ली बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था।

इस मामले में फरवरी 2021 में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया था कि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दुर्भावना और प्रोपेगेंडा के तहत सीएम केजरीवाल का डॉक्टर्ड वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया।

Check Also

उत्तराखंड :यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, नकल माफियाओं पर कार्रवाई तेज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती एवं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-