Breaking News

उत्तराखंड में इगास पर्व की छुट्टी घोषित, मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर दी जानकारी

@शब्द दूत ब्यूरो (11 नवंबर, 2021)

उत्तराखंड में धामी सरकार ने इगास पर्व पर एक दिन का अवकाश घोषित किया है। बता दें कि, इससे पहले छठ पूजा को लेकर अवकाश घोषित किया गया था। बता दें कि, इगास पर्व उत्तराखंड विशेषकर गढ़वाल क्षेत्र का लोक पर्व है। पहाड़ में बग्वाल यानि दीपावली के ठीक ग्यारह दिन बाद इगास मनाने की परंपरा है।

उत्तराखंड में ज्योति पर्व दीपावली का उत्सव इसी दिन पराकाष्ठा को पहुंचता है, इसलिए पर्वों की इस श्रृंखला को इगास-बग्वाल नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर खास अंदाज में स्थानीय भाषा गढ़वाली में छुट्टी की जानकारी देते हुए लिखा कि, “उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुड़ी रौ।”

Check Also

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 सितंबर 2026) रामगढ़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-