Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा :यूटिलिटी खाई में गिरी 12 की मौत,कई घायल

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (31 अक्टूबर, 2021)

उत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी के खाई में गिरने से करीब 12 लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

चकराता तहसील से विकासनगर जा रही यूटिलिटी आज सुबह बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 300 मीटर आगे चलकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में यूटिलिटी सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है।

घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व और थाना पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने बताया घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूणी तहसील से राजस्व टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-