Breaking News

उत्तराखंड: विधायक महेश जीना पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, चार अभी भी फरार

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अक्टूबर, 2021)

अल्मोडा जिला के सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना पर गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा हमले की घटना की जांच हो रही है। बताया जा रहा है कि विधायक जीना पर देघाट के पास उनकी गाड़ी पर पथराव कर हमला किया गया। महेश जीना के साथ उनके पुत्र करन जीना और पार्टी के कुछ लोग मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विधायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार हमलावर फरार हो गए।

बता दें कि महेश जीना अपने पुत्र करन जीना के साथ देघाट क्षेत्र में रामलीला मंचन देखकर लौट रहे थे। देघाट से कुछ ही दूर भाकूड़ा के पास यूपी नंबर की एक गाड़ी उनके आगे जा रही थी। विधायक के चालक पास मांगने के लिए हार्न बजाया। लेकिन बहुत देर तक गाड़ी ने उसे पास नहीं दिया। बाद में दूसरी गाड़ी के चालक ने विधायक की गाड़ी को बीच रास्ते में रोक लिया।

गाड़ी से पांच युवक उतरे और उन्होंने विधायक पर हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। हंगामा देख स्थानीय लोग भी जुट गए। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। बाकी चार फरार हो गए। आरोपित नोएडा के बड़े व्यापारी बताये जा रहे हैं।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-