Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :शहर में कल 27 अक्टूबर को आठ घंटे विद्युत आपूर्ति भंग रहेगी,

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2021)

काशीपुर । मेंटेनेंस कार्य के चलते कल 27 अक्टूबर को शहर में विद्युत आपूर्ति भंग रहेगी ।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि कल 132 काशीपुर विद्युत स्टेशन और 132 जसपुर विद्युत स्टेशन का मेंटेनेंस किया जायेगा। इस दौरान प्रातः नौ से सायं पांच बजे तक शहर में विद्युत आपूर्ति भंग रहेगी। 132 काशीपुर से आवास विकास और मानपुर बिजलीघर को विद्युत आपूर्ति की जाती है। 132 जसपुर से पक्काकोट बिजलीघर को सप्लाई की जाती है। इन तीनों बिजलीघर से शट डाउन लिया जायेगा। 

विभाग की ओर से नागरिकों को सलाह दी गई है कि विद्युत सप्लाई भंग होने से पहले बिजली से संबंधित अपने अपने रोजमर्रा के आवश्यक कार्य निपटा लें तथा पानी आदि पहले से ही भरकर रख लें। 

 

Check Also

धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में रिकार्डतोड़ सीटों के साथ भाजपा सरकार :महापौर दीपक बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2026) काशीपुर।  महापौर एवं भाजपा नेता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-