Breaking News

उत्तराखंड: राजस्थान के आठ विधायकों को आधे राज्य की जिम्मेदारी, नौ कांग्रेस नेता ऑब्जर्वर नियुक्त

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (25 अक्टूबर, 2021)

फरवरी में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राजस्थान के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। राजस्थान के आठ कांग्रेस विधायकों सहित नौ नेताओं को विधानसभा चुनावों के लिए जिला ऑब्जर्वर बनाया है।

जिला ऑब्जर्वर बनाए गए नौ नेताओं को उत्तराखंड की 70 में से 32 सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। इस हिसाब से करीब आधी सीटों की जिम्मेदारी राजस्थान के विधायकों और नेताओं के जिम्मे रहेगी। दो मंत्रियों को लोकसभा ऑब्जर्वर बनाया है। इस तरह कुल 11 नेताओं को उत्तराखंड में जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा, दानिश अबरार, इंद्राज गुर्जर, कृष्णा पूनिया, वेदप्रकाश सोलंकी, इंदिरा मीणा, चेतन डूडी, रफीक खान और पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को विधानसभा चुनावों में जिला ऑब्जर्वर बनाया है। राज्य मंत्री भजनलाल जाटव और राजेंद्र यादव को लोकसभा चुनावों के लिए ऑब्जर्वर बनाकर दो लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता हरीश रावत के क्षेत्र हरिद्वार में मंत्री भजनलाल जाटव को लोकसभा चुनावों के लिए हरिद्वार लोकसभा सीट के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा चुनाव में हरिद्वार शहर के ऑब्जर्वर पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को बनाया गया है।

जिला ऑब्जर्वर जिले में आने वाली विधानसभा सीटों की पूरी चुनावी रणनीति बनाएंगे। इन नेताओं को प्रदेश प्रभारी और बाकी नेताओं के साथ कॉर्डिनेशन का जिम्मा भी रहेगा।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-