@शब्द दूत ब्यूरो (20 अक्टूबर 2021)
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है। वह आगरा में पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी की मौत के बाद उसके परिवार से मिलने जा रही थी।
दरअसल आगरा में वाल्मीकि समाज के युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। जिसके बाद वहां काफी हंगामा हो रहा है। इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मृतक के परिवार से मिलने आगरा जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उनके काफिले हो आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। कांग्रेसियों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। जिसके बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया।
प्रियंका गांधी ने आगरा जाने से रोके जाने पर कहा कि यूपी पुलिस खुद तो कुछ कर नहीं पा रही है। यहां तक कि पुलिस के आला अधिकारी भी जानते हैं कि ये ग़लत है इसके पीछे कुछ क़ानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



