Breaking News

बड़ी खबर :किसानों की हत्या पर भाजपा सांसद ने की कार्रवाई की मांग, अन्नदाता की हत्या की हो जांच

@शब्द दूत ब्यूरो (4 अक्टूबर 2021)

लखीमपुर खीरी मामले में भाजपा सांसद ने नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सासंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने इस कांड की जांच सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में  कराने की मांग की है।

भाजपा के पीलीभीत से सासंद वरुण गांधी ने पत्र में कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं उनकी हत्या जघन्य अपराध है। एक तरफ अहिंसा के पुजारी महात्मा गाँधी की जयंती देश ने मनायी दूसरी ओर उसके अगले दिन अन्नदाता की हत्या कर दी गई। 

उन्होंने कहा कि यह अपराध क्षमा योग्य नहीं है। वरुण ने अपने खत में लिखा है कि इस वारदात में लिप्त तमाम संदिग्धों को चिंहित करके उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय की देख-रेख में इस वारदात की समयबद्ध सीबीआई जांच कराई जाए। सभी पीड़ित किसानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की मुआवजा भी दिया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की कोई और वारदात न हो।

Check Also

काशीपुर :भाजपा छल की राजनीति करती है, पूर्व मुख्यमंत्री व अपने पिता हरीश रावत पर बोल गये बड़ी बात आनंद रावत, शब्द दूत से हुई बातचीत का वीडियो देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर 2026) कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-