Breaking News

गजब :घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त, 2021)

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इंदौर के एक थाने में पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान घोड़े को भाजपाई रंग में रंग दिया था। घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा देखकर कई लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने एक पशु के साथ क्रूरता का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने पशुओं को भी नहीं छोड़ा।

यात्रा के दौरान घोड़ा लोगों के आकर्षक का केंद्र बन गया था। घोड़े की पीठ पर कमल का फूल बनाया गया और आगे का हिस्सा भगवा रंग से रंगा गया, वहीं पीछे घोड़े पर हरा रंग किया गया था।

मामले में पीपुल्स फॉर एनीमल ने विरोध दर्ज किया है। पीपुल्स फॉर एनीमल के स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि यह पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों और यात्रा संचालकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही इस मामले में चुनाव आयोग में भी शिकायत की जाएगी।

   

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-