Breaking News

काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोक अधिकारी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रावत के आवास पर मिले

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जुलाई 2021)

देहरादून । पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत से उनके आवास पर काशीपुर के कांग्रेसी नेताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक अधिकारी के नेतृत्व में मुलाकात की। 

श्री रावत को प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह एडवोकेट ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता त्रिलोक अधिकारी ने श्री रावत से कहा कि प्रदेश की पूरी कांग्रेस उनके नेतृत्व में एकजट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए तैयार है। 

श्री रावत ने काशीपुर के कांग्रेस नेताओं को आगामी चुनावों के लिए जनता के बीच जाकर पार्टी की जनोपयोगी नीतियों का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने वाले कांग्रेस नेताओं में  चंद्र भूषण डोभाल  मनोज पंत  सुशील कुमार  आदि शामिल थे। 

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-