Breaking News

बड़ी खबर :सौ किसानों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई, 2021)

हरियाणा में डिप्टी स्पीकर की कार पर कथित हमले के आरोप में पुलिस ने सौ किसानों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया है। आरोप है कि विवादास्पद नए कृषि कानूनों के विरोध के दौरान डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आधिकारिक वाहन पर सौ से अधिक किसानों ने हमला बोल दिया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह वाकया 11 जुलाई को हरियाणा के सिरसा में हुआ था। उसी दिन राजद्रोह की प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। शिकायत में राजद्रोह के अलावा कई आरोप शामिल हैं, जिनमें ‘हत्या का प्रयास’ और ‘लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना’ शामिल है।

इस खबर के आने के कुछ घंटों बाद ही देशद्रोह कानून को सुप्रीम कोर्ट ने औपनिवेशिक काल का बताते हुए सरकार से पूछा था कि क्या यह आजादी के 75 साल बाद भी आवश्यक है।

Check Also

काशीपुर :एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों, उपकरणों की कमी पर भड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, दी सरकार को चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर के सरकारी अस्पताल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-