Breaking News

बिग ब्रेकिंग :अयोध्या में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 12 लोग सरयू नदी में डूबे

@शब्द दूत ब्यूरो

अयोध्या। आगरा के एक परिवार के साथ यहां बहुत बड़ा हादसा हो गया। सुबह सरयू में स्नान कर रहे इस परिवार 12 लोग नदी में डूब गये। घटना से वहाँ अफरा-तफरी मच गई। डूबे हुए लोगों की तलाश में पुलिस व पीएसी के गोताखोर लगे हुए हैं। 

घटना के लगभग एक घंटे तक गोताखोरों ने छह को निकाल लिया लेकिन उनमें से तीन की हालत बड़ी नाजुक बनी हुई है। बाकी की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए  अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

यह दर्दनाक हादसा गुप्तार घाट पर हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या घूमने आया था। सरयू में डूबे लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों की टीम बचाव कार्य में लगी है। बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में बाकी लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी। की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों को तत्काल सरयू में उतारा गया। पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ को भी बुलाने की बात कही जा रही है। घाट किनारे बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं। फिलहाल बहे लोगों में से किसी के बारे में पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि परिवार के 15 लोग स्नान कर रहे थे। इसमें से तीन तैरकर बच गए हैं। बचे लोगों की हालत भी बदहवास की तरह है। एसएसपी सर्वेश पांडेय खुद नाव पर बैठकर मौके का मुआयना कर रहे हैं। पानी से निकाले गए जिन छह लोगों को निकाला गया है उनमें तीन की हालत बेहद गंभीर है। सभी को एम्बुलेंस  अस्पताल भेजा गया

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-