Breaking News

ब्रेकिंग :केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगे सासंद अजय भट्ट, आज शाम होगा विस्तार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

आज शाम होने वाले केन्द्रीय कैबिनेट विस्‍तार में नैनीताल ऊधमसिंहनगर के सासंद अजय भट्ट का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। सासंद अजय भट्ट को प्रधानमंत्री आवास से बुलावा आने पर वह इस समय पीएम आवास पर हैं। इधर डॉ निशंक के इस्तीफे के बाद यह निश्चित हो चुका है।

माना जा रहा है कि कई मौजूदा मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से हटाया जा सकता है, वहीं पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। वर्तमान मंत्रिमंडल में नौ मंत्री ऐसे हैं, जिनके पास एक से अध‍िक विभाग हैं। इनमें प्रकाश जावड़ेकर, डॉक्टर हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि संभावित मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल के नाम प्रमुख हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं, लिहाजा प्रदेश से पांच मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें वरुण गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, अनिल जैन, रामशंकर कथेरिया और जफर इस्लाम के नाम शामिल हैं। वहीं उत्तराखंड में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। माना जा रहा है कि नैनीताल से सांसद अजय भट्ट या फिर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। दिल्ली से बीजेपी सांसद परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी का नाम मंत्रिमंडल के लिए सामने आ रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में दीपक बाली की वॉल पेंटिंग्स से सियासी हलचल तेज, ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता ने बढ़ाई विधानसभा टिकट की चर्चा

🔊 Listen to this @विनोद भगत काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-