Breaking News

हिम्मत है तो मोदी रफाल डील पर प्रेस कॉन्फ्रेन्स में सवालों के जवाब दें: पवन खेड़ा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रफाल लड़ाकू विमानों की डील में हुई गड़बड़ी पर फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार पहली ऐसी सरकार है जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा को अपने दोस्तों की जेब भरने का ज़रिया बना दिया। उन्होंने कहा, “राफेल सौदे की जांच के लिए फ्रांस ने तो जज बिठा दिया है लेकिन 24 घंटे बाद भी भारत सरकार की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई?”

कांग्रेस प्रवक्ता ने ललकारते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो पीएम मोदी प्रेस कॉन्प्रेन्स कर रफाल डील से जुड़े सवालों के जवाब दें। उन्होंने पूछा कि आखिर राफेल की जांच के मुद्दे पर पूरी मोदी सरकार चुप क्यों है?

खेड़ा ने कहा, “जिस देश को फ़ायदा हुआ वह जांच कर रही है, लेकिन जिस देश के लोगों के टैक्स का पैसा लुटा, उस देश में जांच नहीं हो रही है।” उन्होंने कहा कि इस सौदे से जुड़े दस्तावेज़ों से भी ज़ाहिर होता है कि मिडिल मैन को डील में करोड़ों-करोड़ गिफ़्ट में दिए गए। खेड़ा ने कहा, ‘अब ये ओपन एंड शट केस की दिशा में बढ़ गया है।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में दीपक बाली की वॉल पेंटिंग्स से सियासी हलचल तेज, ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता ने बढ़ाई विधानसभा टिकट की चर्चा

🔊 Listen to this @विनोद भगत काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-