Breaking News

बिग ब्रेकिंग न्यूज :पुलवामा में आतंकी हमले में 9 जवान घायल, गोलीबारी जारी

आतंकियों आज एक बार फिर पुलवामा को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है जिसमें 9 जवानों के घायल होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार  ये हमला पुलवामा के अरिहल गांव में अरिहल-लस्सीपुरा रोड पर हुआ है।  यहां पर आतंकियों ने IED ब्लास्ट किया है और आर्मी के 44 राष्ट्रीय राइफल्स को निशाना बनाने की कोशिश की है। इस हमले में 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि 6 अन्य जवान भी घायल हैं।  . सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जाता है कि  हमला पुलवामा के अरिहल गांव में अरिहल-लस्सीपुरा रोड पर हुआ है। अभी भी  दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। हमले के समय सेना की बख्तरबंद गाड़ी यहां से गुजर रही थी।  हमला इतना भयंकर था कि सेना के वाहन के परखच्चे उड़ गए।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-