Breaking News

ब्रेकिंग :अब यहाँ बाजार-दुकानें खुलेंगी, लॉकडाउन में छूट का दायरा बढ़ा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों से छूट का दायरा बढ़कर अब राज्य के 75 में से 71 जिलों तक पहुंच गया है। नोएडा, गाजियाबाद, बनारस और मुजफ्फरनगर को भी कोरोना कर्फ्यू में छूट मिल गई है।

यूपी सरकार ने चार और जिलों में सप्ताह में पांच दिन सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू में छूट देने का ऐलान किया है। इसके बाद सोमवार यानी सात जून से वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कोरोना कोरोना कर्फ्यू में छूट शुरू हो जाएगी। अब राज्य के 71 जिले छूट वाली श्रेणी में आ जाएंगे।

यूपी सरकार ने 600 से कम सक्रिय मामलों पर ही छूट का पैमाना तय कर रखा है। रविवार तक 67 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट मिल चुकी थी। अब वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जिलों में कुल एक्टिव केस की संख्या 600 से कम हो गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-