Breaking News

‘बीजेपी की वैक्सीन’ बताने वाले अब मुफ्त में मांग रहे टीका: योगी आदित्यनाथ

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद इटावा में सैफई के अपने पहले दौरे में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जो लोग ”भाजपा वैक्सीन” का विरोध कर रहे थे, वे अब इसकी प्रशंसा कर रहे हैं और इसे मुफ्त में मांग रहे हैं, यह उनके ”दोहरे चरित्र” को दर्शाता है।”

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कथित तौर पर कोविड-19 टीके का शुरू में विरोध किया था और इसे ”भाजपा वैक्सीन” करार दिया था। सैफई समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पैतृक निवास स्‍थान है।

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में कोविड अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, ”जो लोग पहले टीके का विरोध कर रहे थे, वे अब खुद ही टीका लगवा रहे हैं, लोग अब टीके के समर्थन में आ गए हैं क्योंकि यह एक सुरक्षा कवच है। मैं सभी से टीकाकरण कराने का आग्रह करता हूं।” मुख्यमंत्री योगी ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार 10 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले टीका लगाएगी क्योंकि इससे बच्चों पर जोखिम कम होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-