Breaking News

न्यायमूर्ति संजय यादव होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होगे। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने इस आशय का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है।

न्यायमूर्ति यादव मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानान्तरित होकर आए हैं। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर के सेवा निवृत्त होने के बाद उनको कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अब इन्हे यहीं पर मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की संस्तुति की गई है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस संजय यादव को 14 अप्रैल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। जस्टिस यादव ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2007 में उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद वे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। गत जनवरी में उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में किया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-