Breaking News

वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ प्रधानमंत्री भी गायब: राहुल गांधी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कहर मचाया हुआ है। कोविड-19 के मामलों और उससे होने वाली मौतों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ पीएम भी गायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां पीएम के फोटो।’

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘बार-बार दुखद समाचार आते जा रहे हैं। बुनियादी समस्याएं अभी तक सुलझाई नहीं गयी हैं। इस महामारी में केंद्र सरकार की क्रूरता को हमारे देशवासी कब तक झेलेंगे? जिनकी जवाबदेही है, वे कहीं छुपे बैठे हैं।’ बता दें, कोरोना संकट के बीच वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं की लगातार किल्लत देखने को मिल रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-