Breaking News

ग्रामीण बने एसडीएम ने किया स्टिंग ऑपरेशन, महंगी दवा बेचने पर मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर। मेडिकल स्टोर पर महंगी दवाई बेचते हुए एक रंगे हाथों दवा विक्रेता को पकड़ लिया।

जिले के जलालाबाद में प्रशासन को कोविड की दवाई महंगे दामों पर बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर उपजिलाधिकारी सौरभ भट्ट तहसील रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी अपनी पहचान छिपाने के मद्देनजर ग्रामीण की वेशभूषा में मेडिकल स्टोर में गये थे। जहाँ उन्होंने लिम्सी की टैबलेट मांगी। दवा विक्रेता ने लिम्सी का पत्ता चालीस रुपये का बताया। उन्होंने दवा का प्रिंट रेट दिखाने को कहा तो दवा की स्ट्रिप में एमआरपी की जगह काली स्याही लगी हुई थी। 

उपजिलाधिकारी ने दवा के रेट की जानकारी के लिए औषधि निरीक्षक को मौके पर बुलाया। दवा का रेट 22 रुपये है। इस पर उपजिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को आरोपी दवा विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-