Breaking News

यूपी पंचायत चुनाव :काशी के बाद अयोध्या और मथुरा में भी भाजपा की करारी हार, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

@शब्द दूत ब्यूरो

लखनऊ । अयोध्या जनपद में जिला पंचायत की कुल 40 सीटो में से 22 समाजवादी पार्टी जीती है। जबकि दो पर आगे है। वहीं, 6 सीटों पर भाजपा चुनाव जीत चुकी है।

मथुरा जिले की बात करें तो यहां भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। मथुरा में बहुजन समाज पार्टी ने बाजी मारी है। यहां बसपा के 12 उम्मीदवारों ने जीत का परचम फहराया है। बसपा के बाद रालोद ने 9 सीटों पर कब्जा किया तो वहीं, भाजपा 8 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। सपा की बात करें तो यहां सपा को 1 सीटों से काम चलाना पड़ा। निर्दलीय 3 प्रत्याशियों को जीत मिली है। मथुरा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। खुद कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव हार गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :ओरिसन स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला आयोजित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 अक्टूबर 2026) काशीपुर। ओरिसन स्कूल, काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-