Breaking News

ऐसा भी होता है :दूल्हे को याद नहीं दो का पहाड़ा इसलिए दुल्हन ने इंकार कर दिया शादी से, बैंरग लौटी बारात

महोबा। शादी की रस्म जारी थी। जयमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के गले में वरमाला डालने ही वाला था कि एकाएक दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा। बेचारा दूल्हा दो का पहाड़ा याद करके नहीं आया था। और नतीजा दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। बारात बैरंग लौट गई। 

घटना 30 अप्रैल की है।  महोबा जिले के खरेला थाने के बल्लायं गांव  के रहने वाले रतीराम अहिरवार ने अपनी बेटी  का विवाह महोबकंठ थाने के धवार गांव निवासी रंजीत अहिरवार के बेटे रामकिशुन के साथ तय किया था। 30 अप्रैल को शादी की तिथि तय हुई और दुल्हा बारात लेकर पहुंच गया। जयमाला की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन स्टेज पर पहुंची, उसे दूल्हे के खड़े होने की स्टाइल ठीक नहीं लगी। दुल्हन को दूल्हे के अशिक्षित होने का अंदेशा हुआ तो स्टेज पर ही दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा। दूल्हन के सवाल के बाद दूल्हा बगलें झांकने लगा और उसकी पोल खुल गई। फिर क्या था दुल्हन ने अशिक्षित दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-