Breaking News

आक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत, मृतकों में कोरोना संक्रमित भी

चामराजनगर । कोरोना वायरस महामारी के दौर में कारण हालात खराब हो रहे हैं।  कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटों में ऑक्सीजन की कमी और अन्य कारणों से कोरोना से पीड़ित 24 मरीजों की मौत हो गई।

इस बारे में जिला प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार ने  बताया कि  कर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटों में ऑक्सीजन की कमी और अन्य कारणों से 24 मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मरने वालों में कोरोना के मरीज भी थे। सुरेश कुमार  ने कहा कि हम डेथ ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने चामराजनगर की घटना पर जिला कलेक्टर से बात की है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की इमरजेंसी बैठक भी बुलाई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-