Breaking News

मन की बात :कोरोना महामारी से लड़ाई को जीतने के लिए, एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले,

सौजन्य से आकाशवाणी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश के उन सभी लोगों की सराहना की जो कि इसके रोकथाम और मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। पीएम ने कुछ लोगों से की गई बातचीत को भी सुनाया।

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय, हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए, एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है। राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है। राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। बीते दिनों इस संकट से निपटने के लिए, मेरी अलग-अलग सेक्टर के एक्सपर्ट्स के साथ, विशेषज्ञों के साथ लम्बी चर्चा हुई है। हमारी फार्मा इंडस्ट्री के लोग हों, वैक्लीन निर्माता हों ऑक्सीजन के उत्पादन से जुड़े लोग हों या फिर मेडिकल फील्ड के जानकार, उन्होंने, अपने महत्वपूर्ण सुझाव सरकार को दिए हैं।

कोरोना की पहली वेव का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौंसले से भरा हुआ था, आत्मविश्वास से भरा हुआ था, लेकिन इस तूफ़ान ने देश को झकझोर दिया है।एक तरफ देश, दिन-रात अस्पतालों, वेंटिलेटरों और दवाइयों के लिए काम कर रहा है, तो दूसरी ओर, देशवासी भी, जी-जान से कोरोना की चुनौती का मुकाबला कर रहें हैं। ये भावना हमें कितनी ताकत देती है, कितना विश्वास देती है । ये जो भी प्रयास हो रहे हैं, समाज की बहुत बड़ी सेवा है । ये समाज की शक्ति बढ़ाते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्रीराम संस्थान, काशीपुर में ग्राहक संतुष्टि पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित, 40 बैंककर्मियों ने लिया हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2026) काशीपुर। श्रीराम संस्थान, काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-