Breaking News

ब्रेकिंग :चीते के हमले में दो ग्रामीण घायल, गांव में दहशत, पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर

@मनोज त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ । लालगंज कोतवाली इलाके के मिश्राइनपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चीते ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए। जिन्हें लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

गांव में चीते की जानकारी होते ही पुलिस और वन विभाग की टीम तो पहुची ही इलाकाई तमाशबीनो की भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है जिसके चलते लाठी डंडों से लैस होकर चीते की तलाश में जुटे हुए है। तो वही ग्रामीण वह घर भी दिखा रहे है। जिस घर मे चीते ने हमला किया और वहा से भाग कर दूसरे घर मे छिपे और दहाड़ने का दावा कर रहे है।

बता दें कि जिले के विभिन्न हिस्सों में अब तक आधा दर्जन तेंदुए पकड़े जा चुके है। जिसमे से दो तेंदुओं को ग्रामीण मार भी  चुके है एक को वन विभाग के जाल में फंसने के बाद अफसरों की मौजूदगी में लाठी डंडों से मौत के घाट उतार दिया गया था तो दूसरे को ट्यूबवेल में गिरने के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने अफसरों के सामने ही जिंदा जला दिया था। अब तक फिलहाल चीते के मामले में वन विभाग के अफसरों ने कोई प्रतिक्रिया नही दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-