@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
महाराष्ट्र में मुंबई के साथ पुणे और अमरावती जैसे जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों से महाराष्ट्र सरकार चौकन्ना हो गई है। सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए अमरावती में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि पुणे में शनिवार को 849 और अमरावती में 727 केस मिले थे। महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमरावती जिले में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया।
लॉकडाउन के दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ सभी चीज़ें बंद रहेंगी। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अगर उसके बाद भी लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये कठोर फैसला लिया गया है। लोगों से कोरोना से बचने के लिए बनाए गए सारे नियमों का पालन करने की अपील की गई है।