Breaking News

आसाराम का फोटो लगाकर बांटे जेल प्रशासन ने कंबल, विवादों में घिरा कार्यक्रम

शाहजहांपुर। यहाँ जेल प्रशासन विवादों में घिर गया है। दरअसल, यहां रेप के दोषी आसाराम की फोटो लगाकर कैदियों को कंबल बांटे गए। इसी शहर की लड़की के साथ रेप करने का आसाराम पर आरोप है। पीड़ित के पिता ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है और जांच की मांग की है। हालांकि मीडिया पर यह मामला गरमाने के बाद जेल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।

दरअसल पहले जेल प्रशासन ने प्रेस नोट जारी करके इसे सरकारी कार्यक्रम बना दिया था । प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि लखनऊ स्थित आसाराम बापू आश्रम की तरफ से कंबल भेजे गए हैं। यही नहीं अर्जुन और नारायण पांडेय की ओर से कंबल बांटे गए। हैरानी की बात है कि अर्जुन  आसाराम केस में गवाह की हत्या का आरोपी हैं। वह इसी जेल में बंद रहा है और फिलहाल जमानत पर हैं। कल देर  प्रेस नोट और फोटो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो सोशल मीडिया से फोटो डिलीट कर दी गई।

बता दें कि आसाराम ने 2013 में शाहजहांपुर की ही एक छात्रा से रेप किया था। 2018 में राजस्थान की जोधपुर कोर्ट ने इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का दो घंटे का मौन आंदोलन, पीएम मोदी से बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं गिराएगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2026) नई दिल्ली/अहिल्यानगर। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-