Breaking News

अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ी, बताया अंग्रेजों से भी बदतर कानून

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा पारित विवादित कृष‍ि कानूनों की प्रतियां विधानसभा के भीतर फाड़ डालीं और चेतावनी देते हुए कहा कि आप ‘अंग्रेजों से भी बदतर’ न बनें। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा के लिए बुलाए गए दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में कड़ी टिप्पणी करते हुए केजरीवाल ने केंद्र से यह भी पूछा कि ”कोरोना महामारी के दौरान इन कानूनों को पारित करने की जल्दी क्या थी।”

इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भी कृष‍ि कानूनों की प्रतियां फाड़ीं। सत्ताधारी पार्टी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में द‍िख रहा है कि दिल्ली सरकार ने केंद्र के कानूनों के मुकाबले में अपने तीन कानूनों को सदन में रखा और ‘आप’ के महेंद्र गोयल और सोमनाथ भारती ने कृष‍ि कानूनों की प्रतियों को दो टुकड़ों में फाड़ द‍िया।

केजरीवाल ने कहा, ‘केंद्र का कहना है कि किसान को कानून समझ नहीं आ रहा। आज योगी आदित्यनाथ यूपी में बड़ी रैली कर रहे हैं। वो कह रहे हैं तुम्हारी ज़मीन नहीं जाएगी, मंडी बन्द नहीं होगी, ये फायदा है क्या। किसी से पूछो तो एक लाइन रटा रखी है किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आज धान का एमएसपी 1868 है। यूपी और बिहार में ये 900-1000 का बिक रहा है। यूपी का किसान कहां जाकर बेच आये कि इससे ज़्यादा मिल जाए। कहा जा रहा है कि किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। किसानों को नहीं भाजपाइयों को भ्रमित किया जा रहा है। ये सारे भाजपाइयों को अफीम खिला दी गई है। एक फायदा नहीं पता था योगी आदित्यनाथ को। अगर किसानों की वकालत नहीं करोगे तो किसकी करोगे, दलालों की। ये कानून किसानों के लिए नहीं बनाए गए, बीजेपी की फंडिंग कराने के लिए बनाए गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा अब प्राधिकरण के अधीन जुलाई से लागू होगी नई राष्ट्रवादी शिक्षा व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-