Breaking News

अरविंद केजरीवाल की बड़ी घोषणा, आम आदमी पार्टी लड़ेगी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि उनकी आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। आप के लिए यह बड़ा कदम होगा क्योंकि आम आदमी पार्टी पहली बार उत्तर प्रदेश जैसे किसी बड़े राज्य के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल ने कहा कि ‘पिछले आठ सालों में आप ने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई है। पंजाब में पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन आज मैं एक अहम घोषणा करने जा रहा हूं। पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनावों भी लड़ेगी।’

केजरीवाल ने कहा कि ‘दिल्ली में यूपी के बहुत भाई-बहन रहते हैं। आप की सरकार बनने के साथ यूपी के कई लोग और संगठन मेरे पास आए। उनका कहना है कि पार्टी को उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ना चाहिए। जो सुविधाएं दिल्ली में दी हैं, वो यूपी में रहने वाले परिवारों को भी मिलना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि इन लोगों ने उनसे कहा कि ‘यूपी की जनता इन पुरानी पार्टियों से त्रस्त हो गई है और लोग खुद आगे आएंगे और यूपी को अपनी जागीर समझने वाली पार्टियों को हराएंगे।’

केजरीवाल ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ठ नेताओं ने विकास से दूर रखा, इसलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो उत्तर प्रदेश में अभी तक नही मिली।’ उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली के लोगों को 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिल सकती है, मोहल्ला क्लिनिक खुल सकता है और दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत बेहतर हो सकती है, तो यूपी में ये सब कुछ क्यों नहीं हो सकता?’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हर बरसात में डूबते शहर: जलभराव की समस्या पर एक व्यापक विश्लेषण, आकस्मिक आपदा नहीं है जलभराव

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में हर वर्ष बरसात का मौसम केवल किसानों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-