Breaking News

सीवर के पानी में मिला कोरोना वायरस, आईसीएमआर के अध्ययन में खुलासा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

मुंबई। इधर, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 99 लाख के पार पहुंच गए हैं और कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में तैयारियां चल रही हैं। उधर, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीवर के पानी कोरोना वायरस पाया गया है। धारावी समेत मुंबई के 6 वार्डों से सीवर का पानी एकत्र किया गया था। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के शुरुआती अध्ययन में मुंबई के सीवर के पानी में कोरोना वायरस पाया गया है। यह सैंपल 11 मई से 22 मई के बीच लिए गए थे।

छह वार्डों से लिए गए सभी सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 16 मार्च से पहले लिए गए सभी सैंपल निगेटिव पाए गए थे। यह अध्ययन सुझाव देता है कि कोरोना वायरस ट्रांसमिशन के डेटा लिए सीवेज सर्विलांस भी शुरू किया जाना चाहिए। यह सैंपल वडाला, धारावी, कुर्ला, शिवाजी नगर, मलाड और कंजूर से लिये गए थे।

बता दें कि वायरस के नए होने की वजह से इसके सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। अभी तक यह भी पता चला है कि कोरोना संक्रमित मरीज़ों के मल में भी वायरस आ जाता है। शुरुआत में ऐसे खबरें आई थीं कि सीवर के पानी में भी वायरस हो सकता है। जिसके बाद अध्ययन शुरू किया गया था। शुरुआती स्टडी में सुझाया गया है कि सीवर के पानी में भी कोरोना वायरस जीवित रह सकता है। सीवर में सफाई के लिए उतरने वाले लोगों में इससे संक्रमण फैल सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 स्पीकर ओम बिरला का बड़ा खुलासा: पीएम मोदी के साथ संसद में कुछ अप्रत्याशित हो जाता, इसलिए आने को मना किया था सदन में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-