Breaking News

ब्रेकिंग :किसान आंदोलन होगा और तेज, 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान

@नई दिल्‍ली शब्द दूत ब्यूरो

किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत का कोई नतीजा न निकलने से नाराज किसानों ने अब आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया है। किसानों ने कल देश भर पीएम मोदी के पुतले जलाने और तीन दिन बाद अर्थात आठ दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। भारतीय किसानों का आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। 

सिंधू बार्डर पर पत्रकारों से बातचीत में किसान नेताओं ने कहा कि उन्होंने सरकार से कृृषि कानूनों कोो वापस लेने की मांग  की थी। भाकियू  महासचिव एचएस लखोवाल ने कहा कि 5 दिसंबर को देशभर में पीएम मोदी के पुतले जलाए जाएंगे और 8 दिसंबर को भारत बंद किया जायेगा।  योगेंद्र यादव ने कहा कि 8 तारीख को भारत बंद होगा। इसके बाद कोई एक तारीख तय होगी जब सभी टोल नाको को एक दिन के लिए फ्री कर देंगेे। किसानों का यह विरोध प्रदर्शन अब जनआंदोलन बन गया है। 

एक अन्य किसान नेता युद्धवीर सिंह ने साफ किया कि तीनों कानून वापस लेने से कम पर कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की भी गारंटी किसानो को चाहिए। 

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी के मुुुताबिक  शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में उनका संगठन राष्ट्रव्यापी  प्रदर्शन करेगा

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-