Breaking News

काशीपुर :अपहरण व लूट कांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

काशीपुर । अपहरण व लूट कांड के मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक महिला भी है। 

19 नवंबर की देर शाम कार सवार लोगों ने विश्वनाथ पेपर मिल के एक अधिकारी दीपक का अपहरण कर उससे मारपीट की और बैग छीन लिया था। पुलिस ने अपहृत को उसी दिन देर रात बरामद कर अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया था। लेकिन इस अपहरण कांड के मास्टरमाइंड एक महिला और एक पुरुष फरार हो गये थे। जिन्हें पुलिस ने रामनगर रोड पर देवस्थली के पास से अपहरण में शामिल कार वेन्यू सहित धर दबोचा।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी ने बताया कि कि पकड़ में आयी महिला प्रियंका चौहान तथा मनोज चौधरी दोनों एक ही कार में थे। उनके पास से अपहरण के दौरान लूटा हुआ बैग उसमें रखी पांच हजार की नकदी व जिस वायर से अपह्रत को पीटा गया वह भी बरामद कर ली गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-