Breaking News

उमा भारती एम्स में भर्ती, बोलीं- बाबरी मस्जिद केस में सीबीआई कोर्ट में पेश होना चाहती हूं

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून। बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना वायस संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे के तीन कारण भी बताए हैं। वह बाबरी मस्जिद मामले में उत्तर प्रदेश में कोर्ट में पेश होना चाहती हैं। बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट 30 सितंबर को फैसला सुनाने वाली है। 28 साल पुराने इस मामले में उमा भारती के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समेत अन्य आरोपी हैं।

उमा भारती ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं एम्स ऋषिकेश में भर्ती हो गई हूं। इसके तीन कारण है। पहला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन जी बहुत चिंता कर रहे हैं, दूसरा- मेरा रात में बुखार बढ़ गया और तीसरा- मेरी एम्स में जांच-पड़ताल होने के बाद यदि मुझे सकारात्मक रिपोर्ट मिली तो मैं परसों लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश होना चाहती हूं।” 

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती अपने स्वास्थ्य को लेकर लगातार जानकारी साझा कर रही है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि तीन दिन से हल्का बुखार आने की वजह से उन्होंने अपना टेस्ट करवाया है। उमा भारती ने जानकारी दी थी कि उन्होंने प्रशासन की टीम को खबर देकर बुलवाया और अपना कोरोना टेस्ट कराया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्रीराम संस्थान, काशीपुर में ग्राहक संतुष्टि पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित, 40 बैंककर्मियों ने लिया हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2026) काशीपुर। श्रीराम संस्थान, काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-