Breaking News

सावधान 😎केबीसी के नाम पर ठगी की कोशिश, काशीपुर के सुनील को 25 लाख रुपये जीतने की फर्जी कॉल आई

काशीपुर । कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश शुरू हो गई है। काशीपुर में बनारसी दास छून्नूमल वाली गली के निवासी सुनील अग्रवाल के पास आये एक फोन से इस गोरखधंधे का खुलासा हुआ है।

सुनील के अनुसार उनके व्हाट्सअप नंबर पर किसी आकाश वर्मा नामक व्यक्ति की कॉल आई। कॉल में उन्हें बधाई देते हुए बताया गया कि उनका यह व्हाट्सअप नंबर लकी ड्रा में चुना गया है और उन्हें 25 लाख का इनाम मिला है। उनके इनाम की राशि स्टेट बैंक मुंबई की शाखा में जमा है। कथित आकाश वर्मा ने एक नंबर देते हुए बताया कि यह नंबर स्टेट बैंक के मैनेजर का है। उनसे इस नंबर पर बात करेंगे तो वह यह 25 लाख रुपये आपके खाते में ट्रांसफर कर देंगे।

पोस्टर भी ठगी के लिए

ठगी में इतने शातिर हैं ये लोग कि एक महिला का वीडियो भी व्हाट्सअप पर भेज रहे हैं जिसमें महिला कहती हैं कि उसका 25 लाख का जो इनाम मिला वह उसके खाते में आ गया है। वह दावा करती है कि कौन बनेगा करोड़पति से आने वाली यह कॉल सही है। सुनील अग्रवाल कहते हैं कि लोग इस फोन कॉल के झांसे में न आयें इसलिए वह सभी से सावधान रहने का अनुरोध करते हैं। 

सुनील अग्रवाल को एक पोस्टर भी व्हाट्सअप पर भेजा गया है जिसमें सुनील का फोटो भी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-