Breaking News

काशीपुर :प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

काशीपुर । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के निर्वाचित पदाधिकारियों को आज यहाँ पटेलनगर स्थित एक रिसोर्ट में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रान्तीय संरक्षक बाबूलाल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा महामंत्री श्रीप्रकाश तथा सचिव अनिल अग्रवाल खुलासा व प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सेठी कुमाऊं   प्रभारी अश्विनी छाबड़ा जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग मौजूद रहे।

इस अवसर पर काशीपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रभात साहनी, उपाध्यक्ष जतिन नरूला महिला उपाध्यक्ष गरिमा शर्मा महामंत्री अमन बाली कोषाध्यक्ष नवीन चावला महिला सचिव संतोष संगठन मंत्री नितिन अरोरा प्रचार मंत्री शोभित अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने दिलाई। इससे पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारिक हितो के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर श्रीमती गीता चौहान को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-