Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :राजकीय चिकित्सालय की स्टाफ नर्स समेत 19 कोरोना पॉजिटिव मामले

@नवल सारस्वत

काशीपुर। काशीपुर में आज पांच बच्चों , छह महिलाओं समेत 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। 

कोरोना नोडल  अधिकारी डॉ.अमरजीत सिंह साहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि  आरटीपीसीआर लैब से आई रिपोर्ट  में अल्ली खां निवासी सऊदी अरब से आया 23 वर्षीय युवक आईआईएम क्वारंटाइन सेंटर में था। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रामनगर निवासी व एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में तैनात 35 वर्षीय स्टाफ नर्स, लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी एक ही परिवार के छह सदस्य 3, 5 व 11 वर्षीय बच्चे, 25 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला व 48 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 

वहीं मुरादाबाद निवासी 52 वर्षीय पिता व उनका 27 वर्षीय बेटा और प्रभु विहार कॉलोनी में जिस परिवार के छह सदस्य पॉजिटिव आए थे, अब उनके परिवार के 3 व 6 वर्षीय बच्चा भी कोरोना संक्रमित आए हैं। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी 38 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय अधेड़, ग्राम बांसखेड़ी निवासी 41 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-